पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोशी और संधू फिर आमने सामने

जोशी और संधू फिर आमने-सामने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरपाल रंधावा/प्रताप सिंह| तरनतारन

भाजपाऔर अकाली नेताओं में मंगलवार को हुए टकराव के बाद एक बार फिर शिअद के विधायक हरमीत सिंह संधू और भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी नगर कौंसिल चुनाव से ऐन पहले आमने-सामने हो गए हैं।

इससे पहले 11 मई 2008 को गांव दोबुर्जी में दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ था। अकालियों ने भाजपाइयों पर फायरिंग कर जोशी की गाड़ी सहित 12 गाड़ियां जला दी थीं। मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के दखल के बाद दोनों में समझौता हो गया था। मंगलवार को हुई मारपीट का मामला भी मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। इस बार सीएम क्या करते हैं, यह समय ही बताएगा। तरनतारन में नगर कौंसिल चुनावों में भाजपा पहले ही अकाली दल से किनारा कर मैदान में उतरने की बात कह रही थी। अब भाजपाइयों पर हमले के बाद दोनों में दूरियां और बढ़ गई हैं। जोशी ने भाजपाइयों से हुई मारपीट की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी है, वहीं, अकाली विधायक हरमीत सिंह संधू भी अपने समर्थकों के बचाव में अागे गए हैं। जोशी ने कहा कि वह पहले ही अकाली नेताओं की कथित गुंडागर्दी बारे हाईकमान को बता चुके हैं, इस बारे तो शिअद ने सारी हदें पार कर दी हैं। उधर, विधायक संधू ने कहा कि भाजपाइयों ने ही उनके समर्थकों पर हमला किया है।

एसडीएम दफ्तर के बाहर धरने को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी।