कांग्रेसी भी भाजपाइयों के बचाव में उतरे
तरनतारन | अकालीनेताओं की कथित गुंडागर्दी को लेकर एसडीएम दफ्तर में नामांकन भरने आए कांग्रेसी नेता भी बीजेपी के पक्ष में उतर आए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने अकाली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिला प्रधान सुखपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि अकाली नेताओं ने हुड़दंग मचाते हुए राजा जोशी के साथ जो किया, वह शर्मनाक है। अकाली नेता बौखलाहट में आकर ऐसा कर रहे हैं। भुल्लर ने कहा कि अकाली नेताओं की कथित गुंडागर्दी का डटकर मुकाबला किया जाएगा। इस मौके नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन प्रो.गुरविंदर सिंह ममणके, कांग्रेस के जिला पूर्व प्रधान डा.धर्मवीर अग्निहोत्री, कांग्रेसी नेता जसपाल सिंह पाला, अवतार सिंह दयोल, मंगलदास मुनीम आदि मौजूद थे।