- Hindi News
- पट्टी पुिलस ने नशीले पाउडर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
पट्टी पुिलस ने नशीले पाउडर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
तरनतारन | पट्टीपुलिस ने 180 ग्राम नशीले पाउडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी एमके शर्मा ने बताया कि पट्टी पुलिस के एएसआई सविंदर सिंह ने गांव सभरा के पास गश्त के दौरान जगजीत सिंह निवासी सभरा को 30 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उन्हें पहले ही गुप्त सूचना मिल चुकी थी। इसी तरह एएसआई सुखदेव सिंह ने तजिंदर सिंह उर्फ बॉबी को150 ग्राम नशीले पाउडर सहित दबोचा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नंबर-6 पट्टी का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस और पूछताछ में लगी हुई है।