पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली में हवाई फायर कर दी जान से मारने की धमकियां, केस दर्ज

गली में हवाई फायर कर दी जान से मारने की धमकियां, केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | पट्टीपुलिस ने गली में पिस्टल और राइफलों से हवाई फायर करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरसाहिब सिंह निवासी चीमे कलां ने बताया कि उसकी ताया की शादी में परगट सिंह निवासी पनगोटा के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में परगट सिंह अपने चार अज्ञात साथियों सहित रात के समय उनकी गली में गया। सभी लोगों ने पिस्टल और राइफलें पकड़ी हुई थी। आते ही उन्होंने गली में हवाई फायर करने शुरू कर दिए। इस बाबत उसने छिपकर अपनी जान बचाई। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने तुरंत पुलिस को कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई करमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।