- Hindi News
- खेतों में पानी जाने से खफा दो लोगों ने पड़ोसी को जख्मी किया
खेतों में पानी जाने से खफा दो लोगों ने पड़ोसी को जख्मी किया
तरनतारन | खेतोंमें पानी जाने से खफा दो लोगों ने मिलकर पड़ोसी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची झब्बाल पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जुगराज सिंह निवासी कोट धर्मचंद कलां ने बताया कि उसने अपने खेतों को पानी लगाया हुआ था। इसी दौरान खेतों से पानी मेजर सिंह और सन्नी के खेतों में चला गया। इसी बात से खफा दोनों ने तेजधार हथियारों से उसपर हमला कर दिया। हालांकि उन्होंने अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन विफल रहे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। इस संबंध में कई जगह पर छापामारी की जा रही है।