पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीकेडी का दो दिवसीय हुनर 2015 समारोह संपन्न

सीकेडी का दो दिवसीय हुनर 2015 समारोह संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकेडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का तरनतारन में हुनर 2015 समारोह दूसरी दिन धूमधाम से संपन्न हो गया। यह समारोह सीकेडी के प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में शुरू हुआ। दूसरे दिन के समारोह में फेस्टिवल का थीम यूथ लुकिंग अहैड था। इसमें कहानी रचना, जस्ट-2 मिनट्स, क्विज, रंगोली, मेहंदी, लेख रचना, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, फेस पेंटिंग, स्लाद मेकिंग, फेंसी ड्रेस, लोक गीत आदि के मुकाबलों में अलग-अलग कालेजों के करीब 150 छात्रों ने भाग लिया। प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि इस मौके छात्रों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए देश विदेशों में पढ़ाई और रोजगार मौके पर अपने विचार पेश किए।

इस मौके हुनर 2015 फेस्टिवल के दूसरे दिन पीएयू काॅलेज ऑफ एग्रीकल्चर लुधियाना ने पहला स्थान और दूसरे दिन की ओवरऑल ट्राली पर श्री गुरु अंगद देव काॅलेज ऑफ एजुकेशन खडूर साहिब ने कब्जा किया।