- Hindi News
- विवाहिता डाॅक्टर ने लगाए पति पर अवैध संबंध होने के आरोप
विवाहिता डाॅक्टर ने लगाए पति पर अवैध संबंध होने के आरोप
तरनतारन | विवाहिताडाॅक्टर ने अपने कांस्टेबल पति पर भाभी एक अन्य लड़की से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया है। इसके बाद ससुराल परिवार ने दहेज कम लाने का ढोंग रचा कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। घटना बाबत सिटी पुलिस ने पति, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। डाॅ. समीर कौर (बीडीएस) निवासी आदर्श नगर जंडियाला रोड ने बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2014 को कुलजीत सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर कॉलोनी बटाला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति के अपनी भाभी और एक अन्य लड़की के साथ प्रेम संबंध हैं। इस बाबत उसने कई बार अपने पति को रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसके पति कुलजीत सिंह, देवर मेजर सिंह और उसकी प|ी गुरप्रीत कौर ने दहेज कम लाने के कारण तंग परेशान कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने एसपीडी जगमोहन सिंह को कर दी।