पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर मामले के आरोपियों ने सीएम से लगाई गुहार

जोधपुर मामले के आरोपियों ने सीएम से लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|गांव जोधपुरमें सिख जत्थेबंदियों पर कथित रूप से हमला करने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को अग्नि भेंट मामले के आरोपियों ने खुद को निर्दोष करार देते हुए सीएम परकाश सिंह बादल तथा डीजीपी से पत्र लिख कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

तीन आरोपी भाइयों में शामिल गांव निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा है उसी के तहत उन लोगों को फंसाया गया है। उनका कहना है कि 28 अक्टूबर को गांव में सिख जत्थेबंदियों पर हुए हमले के दौरान वह गांव में नहीं बल्कि बटाला में थे।