पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसजीपीसी के खालसाई खेल मुकाबले शुरू

एसजीपीसी के खालसाई खेल मुकाबले शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलों में 20 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं

भास्करन्यूज| तरनतारन

एसजीपीसीकी तरफ से खेलों को उत्साहित करने तथा युवाओं में सकारात्मक सोच लाने के लिए चल रही कोशिशों के तहत सोमवार को महाराजा रणजीत सिंह पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खालसाई खेल मुकाबलों की शुरुआत की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य मेहमान कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ मौजूद हुए। इस मुकाबले में 20 स्कूलों के स्टूडेंट हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटनी रस्म के दौरान प्रधान ने रंग-बिरंगे गुब्बारे तथा सफेद कबूतर उड़ा कर शांति और सौहार्द का संदेश भी दिया।

मक्कड़ ने कहा कि कमेटी बच्चों को शिक्षा के साथ धर्म, कला, संस्कृति और खेलों से भी जोड़ने की कोशिश करती है। इसी का नतीजा है कि आज कमेटी के पांच कबड्डी खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हैं। आयोजन के आखिर में मक्कड़ ने खालसाई खेलों के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ स्पोर्टस को 10 लाख महाराजा रणजीत सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पांच लाख रुपए देने का ऐलान भी किया। इस मौके पर सीपीएस हरमीत सिंह संधू, एसजीपीसी सदस्य भाई गुरबचन सिंह, पेडा के चेयरमैन भाई मनजीत सिंह, एसजीपीसी के जिला प्रधान अलविंदरपाल सिंह पखोके, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

मार्च पास्ट करते अलग-अलग स्कूलों के खिलाड़ी।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ और अन्य।