- Hindi News
- पखोके स्कूल में भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम
पखोके स्कूल में भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम
तरनतारन| नेहरूयुवा केंद्र के जिला कोआर्डिनेटर बिक्रम सिंह गिल के निर्देशों पर सरकारी हाई स्कूल पखोके में भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम करवाया गया। इसकी अध्यक्षता करते गुरप्रीत सिंह कदगिल और तर्कशील नेता रजवंत कौर बागड़िया ने कहा कि भ्रूणहत्या सामाजिक बुराई है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों की कम संख्या चिंता का विषय है। स्कूलों में ऐसे कार्यक्रमों के अच्छे नतीजे तभी सामने सकते हैं जब सरकार भ्रूणहत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए। इस मौके पर सेहत विभाग के कंवल बलराज सिंह, कंवलजीत सिंह, मनबीर सिंह ने जननी सुरक्षा योजना, बालड़ी रक्षा योजना और पीएनडीटी एक्ट की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल बीर सिंह हुंदल, मैडम तरुना, रजिंदर कौर, मनदीप कौर, कुलजिंदर कौर, परमिंदर कौर, जसवंत सिंह, मनदीप सिंह आदि मौजूद थे।