पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिड डे मील और कुक वर्कर यूनियन की लुधियाना में रोष रैली 13 दिसंबर को

मिड-डे मील और कुक वर्कर यूनियन की लुधियाना में रोष रैली 13 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डेमील मुलाजिमों और कुक वर्कर यूनियन के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ संघर्ष तेज कर दिया है। गांधी पार्क में आयोजित मीटिंग के दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पत्रकारों से बातचीत में यूनियन के जिला सचिव परमजीत कौर और रीतू रानी ने बताया कि मुलाजिमो ने 3 दिसंबर से कलम छोड़ हड़ताल कर रखी है। इसके अलावा यूनियन नेताओं ने आला अफसरों को लिखित में रोष पत्र भी भेजे हैं। उन्होंने डीजीएसई के \\\"नो वर्क-नो पे\\\' रूल की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि मिड-डे मील मुलाजिमों और कुक वर्कर लुधियाना में 13 दिसंबर को राज्य स्तरीय रोष रैली करेंगे, जिसे लेकर पंजाब भर के वर्करों में भारी उत्साह है। इस रैली में करीब 40 हजार से अधिक संख्या में कुक वर्कर पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रवीन कुमार, स्वराज सिंह, गीतांजलि, निर्मल सिंह, दविंदर सिंह, विजय, सरवन सिंह, राजेश, मुनीष कुमार, हरमीत कौर आदि मौजूद थे।

लोक अदालतों में 200 केसों का निपटारा

पट्टी|कोर्ट कांप्लेक्स में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन पट्टी प्रितपाल सिंह की अदालत में कुल 449 केस आए। इनमें से 122 केसों का मौके पर निपटारा कर दिया गया, जबकि 51 लाख रुपए की रिकवरी की गई। इसी तरह सिविल जज जूनियर डिवीजन गगनदीप सिंह की अदालत में 130 केस आए, जिनमें से 78 केसों का मौके पर निपटारा किया और 66 लाख रुपए की रिकवरी की गई। इस मौके पर जज प्रितपाल सिंह ने कहा कि लोक अदालतों में आने वाले केसों का जल्द निपटारा कर दिया जाता है ताकि लोगों के समय और पैसों की बचत हो। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसी लोक अदालतों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। लोक अदालतें लगाने का उद्देश्य जनता को कम समय में न्याय दिलाना है। वहीं उनके समय और पैसे की भी बचत होती है।

गांधी पार्क में सोमवार को मीटिंग के दौरान यूनियन नेताओं ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।