- Hindi News
- जमीन के झगड़े में चली गोली, महिला की मौके पर मौत
जमीन के झगड़े में चली गोली, महिला की मौके पर मौत
गांवमुगलानी में जमीन के रास्ते को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने से महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। वैरोंवाल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरवन सिंह निवासी मुगलानी ने बताया कि उनका गांव के ही बलकार सिंह, उसकी प|ी मनिंदरजीत कौर और मनन सिंह के साथ जमीन के रास्ते को लेकर झगड़ा चला रहा है। इसी रंजिश में तीनों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान बलकार सिंह ने अपनी 12 बोर की राइफल से फायर कर दिया जो उसकी भाभी मनजीत कौर (35) को लगा। गोली लगते ही उसकी भाभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वह गंभीर जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई केवल सिंह ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।