- Hindi News
- लोगों की भावनाओं का ख्याल रखे पंजाब सरकार : गिल
लोगों की भावनाओं का ख्याल रखे पंजाब सरकार : गिल
तरनतारन | भगवानवाल्मीकि क्रांति सेना के पंजाब प्रधान सरवन गिल ने मीटिंग कर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि आशुतोष महाराज समाधि में हैं, जिसे हटाना नहीं चाहिए। गिल ने कहा कि आज आशुतोष महाराज जी की समाधि को लेकर पूरे देश में बहस चल रही है। हमारे देश में महापुरुषों की समाधियां लगती रही हैं और लगती रहेंगी। गिल ने राज्य सरकार से कहा कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का ख्याल रखा जाए, ताकि पंजाब में शांति का माहौल बना रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान शाम सिंह, जिला देहाती प्रधान मनजीत सिंह मिन्टू, जिला प्रेस सचिव साहिब सिंह, शहरी प्रधान अमनदीप सिंह, जिला महासचिव मनजीत सिंह, तहसील खडूर साहिब प्रधान सरबजीत सिंह और फकीर चंद आदि मौजूद थे।