रेस में खालसा स्कूल बीड़ साहिब फर्स्ट
शिरोमणिगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सीनियर सेकंडरी स्कूलों की करवाई गई खालसाई खेल मुकाबले धूमधाम से संपन्न हो गई। खेलों के आखिरी दिन आयोजित किए गए समागमों में सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान ब्रह्मपुरा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत सी खेल मुकाबले देखे हैं, लेकिन खालसाई खेलों में अलग ही तस्वीर झलकती है।
ब्रह्मपुरा ने महाराजा रणजीत सिंह पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल को 5 लाख 25 हजार रुपए देने का ऐलान भी किया। इस मौके बलविंदर सिंह डायरेक्टर स्पोर्ट्स ने बताया कि खालसाई खेल उत्सव में तीन हजार मीटर रेस में खालसा स्कूल बीड़ साहिब अौर 1500 मीटर रेस श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल खन्ना ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह 800 मीटर रेस बाबा बुड्ढा पब्लिक खालसा स्कूल बीड़ साहिब, 800 मीटर कलर खालसा स्कूल हरियाणा, 400 मीटर भाई नंद लाल पब्लिक खालसा स्कूल श्री आनंदपुर साहिब, 400 मीटर दशमेश पब्लिक स्कूल रायकोट, 200 मीटर भाई नंद लाल पब्लिक खालसा स्कूल श्री आनंदपुर साहिब, 200 मीटर दशमेश पब्लिक स्कूल रायकोट, 100 मीटर गुरु तेग बहादर खालसा बाबा बकाला, 100 मीटर श्री गुरु तेगबहादुर खालसा स्कूल गढ़ शंकर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसजीपीसी सदस्य गुरबचन सिंह करमूवाला, रजिंदर सिंह, स्कूल प्रिंसीपल गुरप्रीत सिंह, भाई मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह जौड़ा सिंह, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, प्रिंसिपल दिलबाग सिंह, सुबेग सिंह आदि मौजूद थे।