पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोड़ी खेतों में जाने से खफा हुए लोगों ने किया जख्मी

घोड़ी खेतों में जाने से खफा हुए लोगों ने किया जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | गांवरामपुर भूतविंड में लगाम छूटकर घोड़ी खेत में जाने से खफा एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे से मिलकर पड़ोसी को तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

अंग्रेज सिंह निवासी रामपुर भूतविंड ने बताया कि वह सुबह 10 बजे घोड़ी लेकर अपने ताया दियाल सिंह की बहक को जा रहा था। अचानक घोड़ी की लगाम छूट गई और वह जगीर सिंह के खेतों में चली गई। इसी बात से भड़के जगीर सिंह ने अपने भाई रछपाल सिंह और भतीजे बचित्र सिंह से मिलकर उसे तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया।