- Hindi News
- धोखे से जमीन अपने नाम करवाई, दंपति नामजद
धोखे से जमीन अपने नाम करवाई, दंपति नामजद
तरनतारन| सिटीपुलिस ने धोखे से 2 कनाल 18 मरले जमीन अपने नाम करवाने के आरोप में दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपी फरार हैं। बिंदर कौर निवासी मुगलचक्क ने बताया कि उसकी गांव में दो कनाल 18 मरले जमीन है। इसी जमीन को गांव के भूपिंदर सिंह और उसकी प|ी हरजीत कौर ने धोखे से अपने नाम करवा ली। इसका पता चलने पर उसने पुलिस को शिकायत कर दी। मामले की जांच डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह सौंपी गई, जिसमें भूपिंदर सिंह और उसकी प|ी हरजीत कौर आरोपी पाए गए। सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।