पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर के ताले तोड़कर चोर 5 हजार कैश मोबाइल और सामान चुरा ले गए

घर के ताले तोड़कर चोर 5 हजार कैश मोबाइल और सामान चुरा ले गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंडियाला रोड पर गली धर्म सिंह वाली चोर रात के समय घर के दरवाजे का ताला तोड़ अंदर से 5 हजार रुपए की नगदी, मोबाइल अन्य समान चोरी कर ले गए। घटना स्थल पर पहुंची सिटी पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। हरजिंदर सिंह उर्फ राजू निवासी गली धर्म सिंह वाली ने बताया कि गत दिन वह पट्‌टी में शादी समागम पर परिवार सहित घर को ताला लगाकर गए हुए थे। शनिवार को सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। जब उसने यहां पहुंच कर देखा तो अंदर से चोरों ने 5 हजार रुपए की नगदी, मोबाइल फोन, सैटअप बॉक्स लेकर फरार हो गए।

तरनतारन|गांव गोहलवड़ के बाहर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई प्रभदीप सिंह बाइक पर जा रहा था। गोहलवड़ साइड से रही स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। सिविल अस्पताल में प्रभदीप की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी गाड़ी चालक की पहचान ओंकार सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...