बाइक सवार महिला की बालियां,पर्स छीनकर फरार
तरनतारन|गांव संघरके पास बाइक सवार दो लुटेरे महिला का पर्स और सोने की बालियां छीन कर फरार हो गए। पर्स में 50 हजार रुपए कैश, गहने और 2 मोबाइल थे। इस संबंध में थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरजिंदर सिंह निवासी बाणियां ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के करीब वह अपनी बाइक पर मासी की लड़की सरबजीत कौर के साथ जंडियाला से गांव को जा रहा था। जैसे ही वह गांव संघर के पास पहुंचे तो पीछे से रहे दो बाइक सवार लुटेरों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद सरबजीत के कानों से बालियां झपट और हाथों से पर्स छीन लिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पर्स में 50 हजार रुपए की नकदी, सोने की बालियां और 2 मोबाइल थे। जाते समय लुटेरों की बाइक का नंबर पीबी-46 2508 नोट कर लिया। एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।