- Hindi News
- स्कूल के डर से छठी के स्टूडेंट ने जान दी
स्कूल के डर से छठी के स्टूडेंट ने जान दी
तरनतारन . कस्बाभिखीविंड में पेरंेट्स द्वारा स्कूल जाने के लिए कहना ही बेटे की मौत का कारण बन गया। स्कूल जाने की जिद पर अड़े छठी के स्टूडेंट मानव (12) ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सेंट्रल मॉडल स्कूल में पढ़ने वाला मानव अशोक कुमार निवासी भिखीविंड का इकलौता बेटा था। माता-पिता और दो बड़ी बहनों ने उसे कई बार समझा-बुझाकर स्कूल भेजा, लेकिन वह लौट आता था। इस बात को लेकर घर में कई बार झगड़ा होता था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार घटनास्थल की ओर दौड़ा। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि खुदकुशी का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया गया है। तरनतारन के एसएसपी मनमोहन कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मानव स्कूल नहीं जाना चाहता था। मां-बाप उसे जबरन स्कूल भेजना चाहते थे। इसी से परेशान होकर उसने जान दे दी है। इस बारे में घरवालों से पूछताछ की जाएगी।
पेड़ पर लटकी थी लाश
19सितंबर को परिवार ने उसे स्कूल जाने को कहा, लेकिन वह नहीं गया। सुबह 9 बजे के करीब वह किसी को कुछ बताए बिना नाराज होकर घर से चला गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। दोपहर बाद 3.50 बजे गांव के एक युवक ने घरवालों को खबर दी कि पट्टी रोड स्थित स्टेडियम के पीछे एक पेड़ पर मानव की लाश लटक रही है।