पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैबिनेट मंत्री जोशी के भाई पर अकालियों ने गोली चलाई, पीटा

कैबिनेट मंत्री जोशी के भाई पर अकालियों ने गोली चलाई, पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | वोटरलिस्टों में संशोधन करवाने के लिए एसडीएम दफ्तर गए कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी और उनके साथियों पर अकाली नेताओं ने मंगलवार को हमला कर फायरिंग की। अकालियों ने राजा जोशी का लाइसेंसी रिवॉल्वर भी छीन लिया। कहा जा रहा है कि वोटर लिस्टों में जोशी द्वारा कोई भी संशोधन करवाने को लेकर ही अकालियों से झगड़ा हुआ। जोशी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आए थे। इसे देख वहां मौजूद अकाली और ज्यादा भड़क गए। बाद में बात फायरिंग और हिंसक झड़प तक जा पहुंची। मारपीट में जख्मी भाजपा व्यापार सैल के जिला प्रधान गिरीश अग्रवाल को भर्ती करवाया गया है। हमले के दौरान पुलिस मुलाजिम मूकदर्शक बने रहे। एसडीएम को कमरे में कुंडी लगाकर बचाव करना पड़ा। देर शाम आरोपी जोशी का पिस्टल पुलिस को दे आए।

सुखबीर और मजीठिया जिम्मेदार : जोशी

सुखबीरबादल और बिक्रम मजीठिया की हल्लाशेरी पर अकाली नेता भाजपाइयों को पीट रहे हैं। पार्टी प्रधान कमल शर्मा को दो-टूक कह दिया है कि चार मंत्री और सीपीएस लेकर अकालियों से लाठियां और गोलियां नहीं खाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह को पूरा मामला बता दिया गया है। {विस्तृत |पंजाब फ्रंट पेज

मंगलवार को राजा जोशी से रिवॉल्वर छीनकर मारपीट करते अकाली।