- Hindi News
- सुखबीर मजीठिया की शह पर अकाली पीट रहे भाजपाइयों को : जोशी
सुखबीर-मजीठिया की शह पर अकाली पीट रहे भाजपाइयों को : जोशी
अकालीनेताओं के हमले के बाद भाजपा नेताओं ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के नेतृत्व में एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना दिया।
मंत्री जोशी ने कहा कि पंजाब में औरंगजेब का राज चल रहा है। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया की हल्लाशेरी पर अकाली भाजपाइयों को पीट रहे हैं। जोशी ने चेतावनी दी कि वह पद पर रहें या न, पर पार्टी वर्करों और परिवार पर आंच नहीं आने देंगे। इस घटना को लेकर दो दिन बाद अपना फैसला लोगों के सामने रखेंगे। जोशी ने कहा कि उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा को साफ-साफ कह दिया है कि भाजपाई पंजाब में चार मंत्री और सीपीएस पद लेकर अकालियों से लाठियां और गोलियां नहीं खाएंगे। यदि उनके परिवार या किसी वर्कर का नुकसान हुआ तो सुखबीर और मजीठिया जिम्मेदार होंगे। जोशी ने कहा घटना की जानकारी अमित शाह और राजनाथ सिंह को दे दी है। उनका यही फैसला है कि अब तरनतारन से 23 सीटों पर ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव का बायकाॅट किया जाएगा।
अकालियों की गुंडागर्दी के आगे नहीं झुकेंगे।
पिस्टल तानकर राजा जोशी को खींचते पूर्व अकाली पार्षद बलजीत सिंह गिल और अन्य।