पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैदान में बचे 7 उम्मीदवार, 48 घंटे पहले बंद करना होगा प्रचार

मैदान में बचे 7 उम्मीदवार, 48 घंटे पहले बंद करना होगा प्रचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिअदउम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा चुनाव प्रचार के दौरान काफी उत्साहित नजर रहे हैं। बड़ों को सम्मान देने के साथ-साथ वह बच्चों को भी समागम के दौरान अगली पंक्ति में बैठा रहे हैं। चुनाव प्रचार 11 फरवरी शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। जबकि 13 फरवरी को मतदान होगा। वहीं नतीजे 16 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। खडूर साहिब उप-चुनाव में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं जो अपने चुनाव प्रचार में गांव-गांव पहुंच कर अपने भाषण से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

गांव जहांगीर में शिअद एससी विंग के जिला प्रधान गुलजार सिंह जहांगीर के निवास पर हुए समागम में पहुंचे अकाली-भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा खुद उठकर बच्चों को पास बैठाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू किया और लोगों के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट मांगे।

खडूर साहिब उप-चुनाव मैदान में तीन आजाद और 4 उम्मीदवार अपनी पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। शिअद उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा (तकड़ी), अाजाद उम्मीदवार भूपिंदर सिंह बिट्‌टू (अलमारी), पंजाब सांझीवाल मोर्चा के उम्मीदवार डाॅ. सुमेल सिंह सिद्धू (सीटी), बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पूरन सिंह (टेलीविजन), अाजाद उम्मीदवार हरजीत सिंह (कैंची), अाजाद उम्मीदवार अनंतजीत (वाशिंग मशीन) और अाजाद उम्मीदवार सुखदेव (स्टूल) चिन्ह के साथ मैदान में हैं, जो पक्ष में प्रचार कर लोगों से वोट मांग रहे हैं। चुनाव कमीशन के निर्देशों के तहत सभी उम्मीदवारों को 13 फरवरी से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा।

चुनाव प्रचार के खत्म होने से एक दिन पहले अकाली-भाजपा उम्मीदवार रविंदर ब्रह्मपुरा ने गांव जहांगीर में पहुंच कर अपने पक्ष में वोट मांगे। ब्रह्मपुरा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने अपने राज्य में जो विकास कार्य करवाए हैं उतना कांग्रेस पार्टी नहीं करवा सकी। कांग्रेस पार्टी पर बरसते ब्रह्मपुरा ने कहा कि लोगों की हमदर्द कहलाने वाली कांग्रेस पार्टी ने पंजाब को विकास कार्यों से पिछाड़ा है जिसका खामियाजा लोगों को कई सालों तक भुगतना पड़ा।

खबरें और भी हैं...