चाइना डोर के दो गट्टुओं सहित एक गिरफ्तार
तरनतारन| खालड़ापुलिस ने एक व्यक्ति को चाइना डोर के दो गट्टू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह उर्फ बाबो निवासी गांव नारली चाइना डोर बेचने का काम करता है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 चाइना के गट्टू बरामद कर लिए।