काॅलेज में कड़े सुरखा प्रबंधों में रखी ईवीएम मशीनें
तरनतारन| तरनतारनके हल्का खडूर साहिब में शनिवार को हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद सभी पोलिंग बूथों से आई ईवीएम मशीनों को श्री गुरु अंगद देव खडूर साहिब काॅलेज के कमरों में रखा गया है। उस कमरे के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं, ताकि 16 फरवरी को काउंटिंग वाले दिन तक कोई अंदर दाखिल होकर मशीनों से छेड़-छाड़ कर सके। काउंटिंग के दिन ही ईवीएम मशीनों वाले कमरे खाेल कर मशीनों को बाहर निकाला जाएगा। कॉलेज के अंदर और आस पास सुरक्षा के लिए पुलिस बल आईआरबी के जवान तैनात किए गए हैं। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। एसडीएम खडूर साहिब रविंदर सिंह ने बताया कि 16 फरवरी की सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू की जाएगी और 12 से 1 बजे तक नतीजे जनता के सामने आएंगे। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए कालेज में सोमवार और मंगलवार को छुट्टी कर दी गई है।