पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उधार दिए पैसे वापस मांगें तो महिला को पीटा, तीन नामजद

उधार दिए पैसे वापस मांगें तो महिला को पीटा, तीन नामजद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीपुलिस ने उधार दिए पैसे मांगने पर महिला की मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। हरजीत कौर निवासी बचड़े ने बताया कि उसके देवर गुरसाहिब सिंह ने गांव की ही महिला रजवंत कौर को 10 हजार रुपए उधार दिए थे। जिसे मांगने के लिए वह अपने देवर के साथ कई बार रजवंत कौर के घर गई लेकिन वह उनके साथ गाली-गलौच करने लगी। इसके बाद रजवंत कौर ने अपने साथियों बलविंदर सिंह उर्फ बबलू और गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा वासी अमनदीप एवेन्यू उस पर हमला कर घायल कर दिया। फरार होते समय आरोपियों ने उसके घर खड़ी गाड़ी ‌भी तोड़ दी। सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी लोगों की तलाश में लगी है।

खबरें और भी हैं...