- Hindi News
- मनोज को तलाशने की बजाय लंगर लगाने में लगी है पुलिस
मनोज को तलाशने की बजाय लंगर लगाने में लगी है पुलिस
लापतामनोज को तलाशने के लिए पुलिस की जांच 24 घंटे से बंद है। जांच की बजाए पुलिस फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व के मेल में लंगर लगाने में बिजी है।
मंगलवार को भी पुलिस लंगर ही लगाएगी। कांस्टेबल से लेकर एसएसपी तक सभी मेले में वीआईपीज और सुरक्षा प्रबंधों में बिजी रहे। मनोज की मां राकेश रानी ने कहा, 30 साल में आज तक पुलिस ने कभी लंगर नहीं लगाया और अब उनके बेटे मनोज को ढूंढने की बजाए लंगर लगा रही है। बहन नीतू ने कहा, थाने के बाहर लंगर लगाना तो एक बहाना है। पुलिस असल में केस को दबाने में लगी है।
सीआईए स्टाफ जिन्होंने तरनतारन में हुई एटीएम लूट में पकड़े आरोपी बलजिंद्र सिंह को रिमांड पर लेना है, अभी तक उसका प्रोडक्शन वारंट तक अप्लाई नहीं किया गया। ही पुलिस टीम आंध्रा प्रदेश प्रदेश जांच के लिए रवाना हुई। केस के आईटी से संबंधित सवालों के जवाब जानने फरीदकोट पुलिस के डीएसपी पश्चिम बंगाल के लिए भी रवाना नहीं हुए।
कहां है मनोज