- Hindi News
- हरियाणा चुनाव में भाजपा का साथ नहीं देंगे : बादल
हरियाणा चुनाव में भाजपा का साथ नहीं देंगे : बादल
सीएमपरकाश सिंह बादल ने कहा कि भाजपा और शिअद का पुराना और गहरा रिश्ता है। हरियाणा को छोड़ कर अकाली दल भाजपा के साथ है। हरियाणा में भाजपा का साथ देने की बजाय अकाली दल इनेलो (चौटाला) परिवार का साथ दे रही है। बादल ने कहा दरबार साहिब की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस की जड़ें उखड़ चुकी है। वह खडूर साहिब में श्री गुरु अंगद देव जी के गुरतागद्दी दिवस पर आयोजित शिअद की रैली के बाद मीडिया से मुखातिब थे।
इससे पहले पार्टी के मंच से बादल ने कहा, कांग्रेस हमेशा ही सिखों के धार्मिक मामलों में दखलंदाजी करती रही है। उसका मकसद सिखों को दो फाड़ करना है, इसीलिए कांग्रेस ने हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाए जाने का पक्ष लिया। दरबार साहिब पर ब्लू स्टार आॅपरेशन और दिल्ली में 1984 के दंगों के लिए सिख पंथ कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। बादल ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में शासन के दौरान पंजाब से सौतेला व्यवहार किया।
बादल ने कहा, कांग्रेस ने केंद्र में शासन के दौरान पंजाब से हमेशा सौतेला व्यवहार किया।
बादल नेकहा, गठबंधन ने पंजाब को सात वर्षों में बिजली पैदा करने वाला प्रमुख राज्य बना दिया है। रोजगार के लिए प्रदेश में हर साल एक लाख युवकों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। मंच से ही सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने माझा दोआबा को जोड़ने के लिए ब्यास दरिया पर पुल बनाने के लिए फंड मांगा। कहा-दरिया के साथ लगते गांवों की फसलें हर वर्ष बर्बाद हो जाती हैं। बादल ने इन मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
बादल ने कहा, उन्हें वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पैकेज देने से मना नहीं किया है। अभी तो उन्हें फाइनांस मिनिस्टर बने दो तीन माह ही हुए हैं। उन्हें भरोसा है कि पंजाब को केंद्र से बड़े प्रोजेक्ट मिलने वाले हैं। हरमंदर साहिब की सुरक्षा को लेकर बादल ने कहा, विश्व प्रसिद्ध इस धर्म स्थल को कोई खतरा नहीं। पंजाब पर कोई वित्तीय संकट नहीं है, सभी प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। कांग्रेसी अपनी हार से बौखला गए हैं, इसीलिए अनाप शनाप बोलते रहते हैं।