पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तरनतारन एटीएम लूट में पकड़े बलजिंद्र से पूछताछ

तरनतारन एटीएम लूट में पकड़े बलजिंद्र से पूछताछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमबंगाल के बाद फरीदकोट पुलिस अब लापता एटीएम लोडर मनोज कपूर केस की जांच के लिए तरनतारन पहुंची। तरनतारन में चार िदन पहले एटीएम का पासवर्ड लगा 26 लाख निकालने के मामले में िगरफ्तार बलजिंद्र से पूछताछ की। बलजिंद्र का साथी फरार है।

बलजिंद्र भी उसी सिस कंपनी के लिए एटीएम में पैसे लोड करने का काम करता था। िजसके लिए मनोज कपूर। पुलिस को शक है, फरीदकोट और कोटकपूरा से मई महीने में पासवर्ड लगाकर चोरी किए गए 19 लाख रुपए का मामला तरनतारन मामले से जुड़ा हो सकता है। बलजिंदर के फरार साथी की तलाश की जा रही है। उसकी िगरफ्तारी से भी मनोज का कोई सुराग लगने की उम्मीद है। 14 सितंबर को तरनतारन में कई एटीएम मशीनों से 26 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। जांच करने पर पता चला, इन मशीनों से रुपये पासवर्ड लगाकर निकाले गए हैं। तरनतारन सीआईए स्टाफ ने संबंधित एटीएम मशीनों के एटीएम लोडर बलजिंदर सिंह को िगरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा साथी अभी फरार है।

}मनोज कपूर 25 मई की सुबह 11.15 बजे लापता हुआ। उसी िदन शाम को 6.30 बजे तक फरीदकोट और कोटकपूरा के तीन एटीएम से 19 लाख रुपये चोरी कर लिए गए।

} मनोज कपूर भी उसी सिस कंपनी के लिए काम करता था, जिस कंपनी के एटीएम लोडर ने तरनतारन में पासवर्ड लगाकर एटीएम से 26 लाख रुपये निकाल लिए। } दोनों ही केसों में एटीएम को बाकायदा पासवर्ड लगाकर लूटा गया, जो पासवर्ड मुलाजिमों को एटीएम लोड करने के लिए दिया जाता है।

कहां है मनोज