- Hindi News
- जोशी के भाई पर हमले के आरोपी अकालियों सहित 26 पर केस
जोशी के भाई पर हमले के आरोपी अकालियों सहित 26 पर केस
मंगलवारको कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी और उसके साथियों पर गोली चलाने और उन्हें पीटने के मामले में पुलिस ने शिअद के तीन पूर्व पार्षदों सहित 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ शिअद विधायक हरमीत सिंह संधू भी भाजपा वर्करों और नेताओं पर मामला दर्ज करवाने के लिए हाईकमान पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं।
इधर हमले के दौरान कौन से पुलिस वालों की लापरवाही रही है। इसके लिए एसएसपी एमके शर्मा ने टीम गठित कर एसपीएच हरविंदर संधू से रिपोर्ट मांग ली है। इससे थाना सिटी के एसएचओ निर्मल िसंह पर गाज गिर सकती है।
जोशी ने बताया कि इससे पहले भी एमएलए रणजीत सिंह समेत कई अकाली नेताओं ने अनिल जोशी पर 2008 में हमला किया था। उस समय भी काउंसिल चुनाव थे। तब भी केस दर्ज किया गया था, लेकिन उस केस में अभी तक कुछ नहीं हुआ। उस केस की जांच की भी मांग उठाई जाएगी।
विधायक हरमीत सिंह संधू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की शह पर अकाली नेताओं पर हमला हुआ है। इसमें पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल, गुरबाज सिंह और इंदरजीत सिंह घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस ने उल्टा अकाली नेताओं पर मामला दर्ज किया है।
कैबिनेट मंत्रीअनिल जोशी के भाई पूर्व पार्षद राजा जोशी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह और वार्ड नंबर-19 से भाजपा के संभावित उम्मीदवार सतपाल वोटर लिस्टों में संशोधन करवाने के लिए एसडीएम दफ्तर गए थे। इसका पता अकाली नेताओं को भी चल गया। देखते ही शिअद के पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल, पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह लाली वसीका, पूर्व पार्षद यादविंदर सिंह उर्फ यादू, शिअद के संभावित उम्मीदवार जगजीवन सिंह उर्फ ऐबी, जगप्रीत सिंह, शिअद के संभावित उम्मीदवार राजेश कुमार उर्फ रिंकू अपने 15-20 अंजान साथियों के साथ एसडीएम दफ्तर पहुंचे। तीनों पूर्व पार्षदों ने हाथ में पिस्टल और दूसरे नेताओं ने बेसबाल पकड़े हुए थे। आते ही उन्होंने जान से मारने की धमकियां देते हुए उस पर फायर कर दिए। वह बाल-बाल बचे।, लेकिन अकाली नेताओं ने उसे पीटा और उसके डब से लाइसेंसी पिस्टल निकाल लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस के आला अफसरों और भाई अनिल जोशी को कर दी। इसके बाद पुलिस ने तीन पार्षदों सहित 26 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी भी आरोपियों को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार नहीं कर रही है। राजा जोशी ने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो वह बड़े संघर्ष का ऐलान करेंग