- Hindi News
- बलजिंदर के प्रोडक्शन वारंट के लिए आज अर्जी लगाएगी पुलिस
बलजिंदर के प्रोडक्शन वारंट के लिए आज अर्जी लगाएगी पुलिस
फरीदकोटपुलिस तरनतारन में एटीएम लूट में पकड़े गए आरोपी को लाने के लिए बुधवार को कोर्ट में अर्जी देगी। सोमवार और मंगलवार पुलिस बाबा फरीद आगमन पर्व की सुरक्षा और लंगर लगाने में बिजी रही। बुधवार से जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें एटीएम लूट के मिलते जुलते मामलों के आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
मनोज तीन महीने से लापता है। मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट ने फरीदकोट पुलिस को 30 दिन का समय दिया है। 6 दिन बीत चुके हैं। मगर पुलिस मामले में कोई जांच नहीं कर सकी है। उधर, पुलिस के खिलाफ दोबारा संघर्ष के लिए एक्शन कमेटी ने भी 25 सितंबर को मीटिंग बुला रखी है।
तरनतारन में 15 सितंबर को हुई बैंक एटीएम लूट केस में पकड़े आरोपी बलजिंदर सिंह से पुलिस ने पूछताछ की थी लेकिन कुछ खास पता नहीं चला। अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर डिटेल में पूछेगी। विशेष जांच टीम के सदस्य डीएसपी विशालजीत सिंह का कहना है कल अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए अर्जी लगाई जाएगी।
कहां है मनोज