पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहिब सिंह मानोचाहल एससी विंग के जिला उप प्रधान नियुक्त

साहिब सिंह मानोचाहल एससी विंग के जिला उप प्रधान नियुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन| अकालीभाजपा पार्टी अपने वर्करों को समय समय पर बनता सत्कार देती है। इसके अलावा पार्टी में आने वाले नए वर्करों का भी पूरा सम्मान किया जाता है। यह विचार कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने साहिब सिंह मानोचाहल को एससी विंग का जिला उप प्रधान नियुक्त करते हुए पेश किए। इस मौके पर उन्होंने साहिब सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। रणिके ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने जहां पंजाब के लोगों का ध्यान रखा है वहीं पार्टी के लिए दिन रात काम करने वालों को बनता मान सत्कार दिया है। जिसके तहत अकाली पार्टी में काफी समय से सेवा निभा रहे साहिब सिंह को शिअद एससी विंग में जिला उप प्रधान की नियुक्ति दी गई है। इस मौके नव नियुक्त उप प्रधान साहिब सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके, दिलबाग सिंह मानोचाहल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...