- Hindi News
- National
- महिला विंग ने भी गांव गांव जाकर किया शिअद उम्मीदवार रविंदर ब्रह्मपुरा के पक्ष में चुनाव प्रचार
महिला विंग ने भी गांव-गांव जाकर किया शिअद उम्मीदवार रविंदर ब्रह्मपुरा के पक्ष में चुनाव प्रचार
13फरवरी को होने जा रहे खडूर साहिब उप चुनाव को लेकर शिअद महिला विंग ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गांव गांव जाकर शिअद उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के पक्ष में वोट मांगे।
खडूर साहिब क्षेत्र में जब से चुनाव प्रचार शुरु किया गया था तभी से महिला विंग लोगों को घर घर जाकर अकाली-भाजपा की नीतियों के प्रति जागरुक कर रहा है।
यह विचार जिला गुरदासपुर की महिला विंग प्रधान गीता शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते समय पेश किए।
उन्होंने कहा कि शिअद महिला विंग पार्टी प्रधान बीबी जगीर कौर की ओर से खडूर साहिब को 24 जोनों में बांट कर महिला नेताओं वर्करों की ड्यूटियां लगाई थीं, जिसके बाद से चुनाव प्रचार अंतिम दिन तक महिला वर्करों ने खडूर साहिब हलके के हर गांव में जाकर लोगों को शिअद-भाजपा की नीतियों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान सुभाष ओहरी, महा सचिव पंजाब त्रिवेणी, ममता, खुशबू, शशि, सुदेश, प्रिया, अनुपमा, आशु, जिला प्रधान बलबीर बिट्टू, वाइस प्रधान वरिंदर, सोनू, अमित सोढी, विजय आदि उपस्थित थे।
शिअद महिला विंग संबंधी जानकारी देती जिला प्रधान गीता शर्मा और अन्य।