पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने वोटर जागरुकता रैली आयोजित की

नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने वोटर जागरुकता रैली आयोजित की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वीपअधीन नेहरू युवा केंद्र तरनतारन के सहयोग से खडूर साहिब हलके के अलग-अलग गांवों में वोटर जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

इसको जिला यूथ कोआर्डिनेटर बिक्रम सिंह गिल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली के दौरान अलग-अलग यूथ क्लबों के मेंबरों ने भाग लिया। इस मौके पर यूथ कोआर्डिनेटर गिल ने कहा कि विधान सभा हलका खडूर साहिब की उप चुनाव को मुख्य रखते हुए भारत चुनाव कमीशन स्वीप प्रोग्राम के तहत जिला चुनाव अफसर-कम डीसी बीएस धालीवाल के निर्देश के तहत हलका खडूर साहिब के हर गांव में वोटर जागरुकता रैली और नुक्कड़ नाटक पेश किए जा रहे हैं। इस मौके पर हरपाल सिंह, मिल्खा सिंह, अवतार सिंह, रणजोध सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रीत सिंह, काबल सिंह, दविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, हरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...