पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखबीर बादल ने रैली का स्थान बदला, पर भाषण वही का वही

सुखबीर बादल ने रैली का स्थान बदला, पर भाषण वही का वही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल हलका खडूर साहिब के उप चुनाव के लिए अकाली-भाजपा के उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के पक्ष में तीसरी बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी उप मुख्यमंत्री जहां अपनी पार्टी के विकासकार्यों का गुणगान करते रहे वहीं कांग्रेस और आप पाटी पर खूब बरसे। तीसरे चुनाव प्रचार में भी उनके निशाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की अौर आम आदमी पार्टी के दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे।

बादलजमकर बरसे

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भले ही चुनाव प्रचार के रैली का स्थान बदला, लेकिन उनके द्वारा दिया भाषण वही पुराना था। इससे पहले 3 और 4 फरवरी को ब्रह्मपुरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए सुखबीर बादल कांग्रेस के पूर्व विधायक रमनजीत सिंह सिक्की और अरविंद केजरीवाल को कोसते रहे। वह तीसरे और अंतिम दिन भी चुनाव प्रचार में उक्त नेताओं पर ही बरसते रहे। उन्होंने कहा कि खुद को सच्चा सिख बताने वाले सिक्की कांग्रेस से विधायक की टिकट मांग रहे हैं, लेकिन असलियत तो यह है कि हमारे गुरुधामों की सबसे अधिक बेअदबी कांग्रेस सरकार के राज में हुई थी।

अब सिक्की श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के पश्चाताप में विधायक पद से इस्तीफा देने का मुद्दा उठा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। लोगों की मुश्किलें दूर करने की बात कहने वाले केजरीवाल खुद दिल्ली के लोगों के लिए मुश्किल बने हुए हैं। क्योंकि दिल्ली में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आप सरकार का विरोध कर रहे हैं। लोगों को उनके हक नहीं मिल रहे, जबकि उनके विधायक 25 हजार से 2 लाख रुपए तक का वेतन ले रहे हैं।

डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के हकमें चुनाव प्रचार किया।

गांव मानोचाहल की अनाज मंडी में करवाए गए समागम में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पंजाब में पक्की सड़कें बनाने का भाषण देते रहे, लेकिन मंडी के पास का रास्ता कच्चा और टूटा पड़ा था। उसमें कई जगह पर दूषित पानी जमा हुआ पड़ा था।

खबरें और भी हैं...