बिना हथकड़ी ला रहे थे मेडिकल करवाने, कैदी धक्का देकर फुर्र
तरनतारन | सिविलअस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया कैदी हेड कांस्टेबल को धक्का मारकर भाग गया। इस घटना में उसका साथ प|ी और एक साथी ने दिया। कैदी को हथकड़ी नहीं लगाई थी। पुलिस ने लापरवाही दिखाने वाले हेड कांस्टेबल सहित चार लोगोंं पर केस दर्ज कर लिया है। हैड कांस्टेबल सरबजीत ने पुलिस को बताया- दरबारा सिंह निवासी गंडीविंड पर भिखीविंड में 2011 में जाली करंसी का केस दर्ज था। उसे एडिशनल सेशन दरबारी लाल ने सजा सुनाई थी। दरबारा का सिविल अस्पताल तरनतारन से मेडिकल करवाने के लिए हैड कांस्टेबल हरजीत सिंह लेकर आया हुआ था। हथकड़ी लगी होने के कारण कैदी हैड कांस्टेबल को धक्का मार बाइक पर भाग हो गया। प|ी उसका एक साथी पहले से उसका इंतजार कर रहे थे।