कंप्यूटर अध्यापकों ने दिया डीसी दफ्तर के बाहर धरना
कंप्यूटरअध्यापक यूनियन तरनतारन ने अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर जिला स्तरीय रोष धरना दिया। यूनियन नेताओं ने एडीसी (ज) बख्तावर सिंह को मांग पत्र भी सौंपा। यूनियन के जिला प्रधान करणजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग में वोकेशनल मास्टर के ग्रेड से शिफ्ट करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर अध्यापक 1 जुलाई 2011 से पिकेट्स सोसायटी के तहत रेगुलर तौर पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने कंप्यूटर अध्यापकों को पिकेट्स सोसायटी के तहत वोकेशनल मास्टर के ग्रेड से रेगुलर अध्यापकों के बराबर सभी लाभ और सुविधाएं देने का दावा किया था। लेकिन उक्त फैसला पूरे तौर पर लागू नहीं किया गया। इस कारण सभी कंप्यूटर अध्यापकों में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार सभी कंप्यूटर टीचरों को शिक्षा विभाग में शिफ्ट करने संबंधी नोटिफिकेशन जल्द जारी करें। अगर उनकी मांग पूरी हुई तो वह 21 फरवरी को मोहाली में राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी। एडीसी ने विश्वास दिलाया कि उनकी मांगें पंजाब सरकार तक पहुंचाई जाएंगीं। इस अवसर पर राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सतबीर सिंह, हरचंद सिंह, जसप्रीत सिंह, बिक्रम सिंह, जसपाल सिंह, तेजिंदरपाल सिंह, पुनीत, मनजीत सिंह, मनोहर सिंह, कपिल, शीतल आदि मौजूद थे।
कंप्यूटर अध्यापक यूनियन ने एडीसी बख्तावर सिंह को मांग पत्र भी सौंपा।