पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखंड पाठों की लड़ी से छिंज मेला शुरू

अखंड पाठों की लड़ी से छिंज मेला शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवगढ़ी अजीत सिंह की देहरा निगाहा पीर सभा गांववासियों की ओर से वार्षिक छिंज मेला 15 अखंड पाठों की लड़ी के साथ शुरू हुआ। गांव में स्थित देहरा निगाहा पीर के दरबार पर गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन सरूप लाए गए और 15 अखंड पाठों की लड़ी आरंभ की गई। छिंज कमेटी के चेयरमैन गुरचेतन सिंह नागरा ने बताया कि रात के समय कीर्तन दरबार होगा, जिसमें संत-महापुरुष संगत को प्रवचन करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को अखंड पाठों के भोग डाले जाएंगे, इसके बाद लोक गायक सुरिंदर छिंदा, ढाडी गुरदीप सिंह उड़ापड़, ढाडी किशन सिंह झंडेर धार्मिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष अमरीक सिंह पुरेवाल, नंबरदार महिंदर सिंह, राज ददराह, रूप लाल धीर, निर्मल कौर, गुरजिंदर सिंह, बहादर सिंह थयाड़ा, अवतार सिंह गरजा, डा. जोगा सिंह धीर, अवतार सिंह दयोल, महिंदर सिंह गरचा, सरूप धीर, गुरपाल धीर, अमरीक सिंह मौजूद थे।