पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतनाम ने जीती पटके की कुश्ती

सतनाम ने जीती पटके की कुश्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवफांबड़ा में पंज पीर दरबार में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले दिन गायिका सुलेखा बंगड़ तरसेम बाली की ड्यूट जोड़ी ने धार्मिक, सभ्याचारक सूफी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया।

मेले के दूसरे दिन प्रदेश भर से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए। पटके की कुश्ती में सतनाम माछीवाड़ा ने मलकीत बलाचौर को चित करके 15 हजार रुपए की नकद राशि जीती। अन्य कुश्ती मुकाबलों के विजेता उपविजेता पहलवानों को भी नकद राशि अन्य ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच लखवीर सिंह गरचा, बाबा अमरजीत सिंह, अध्यक्ष कश्मीर सिंह ढिल्लों, जगदीश सिंह, जरनैल सिंह, दलजीत सिंह, तीर्थ सिंह बुर्ज टैहल दास, प्रीतम सिंह, जगतार सिंह जग्गा, अजमेल सिंह, सरदूल सिंह, अवतार सिंह, गुरनाम सिंह, तेजा सिंह, कश्मीर सिंह, बलराज सिंह, लखवीर सिंह मौजूद रहे।

गांव फांबड़ा में पटके की कुश्ती शुरू करवाते हुए प्रबंधक।