- Hindi News
- पीर िनगाह में सुरिंदर छिंदा के गीतों पर झूमी संगत
पीर िनगाह में सुरिंदर छिंदा के गीतों पर झूमी संगत
गांवगढ़ी अजीत सिंह के पीर निगाह के धार्मिक स्थान पर ग्राम पंचायत, एनआरआईका गांववासियों से सहयोग से तीन दिवसीय धार्मिक, सभ्याचारक छिंज मेला शुरू करवाया गया।
15 अखंड पाठों के भोग डाले जाने के बाद रागी ढाडी किशन सिंह, गुरदीप सिंह उड़ापड़ ने सिख इतिहास ढाडी वारों से संगत को निहाल किया। इसके बाद मशहूर गायक सुरिंदर छिंदा ने धार्मिक गीतों से मेले को चार चांद लगा दिए।
इस मौके पर पूर्व सरपंच गुरचेतन सिंह नागरा, मेला प्रबंधक कमेटी अमरीक सिंह पुरेवाल, महिंदर सिंह, रूप लाल धीर, सरपंच निर्मल कौर धीर, राज कुमार ददराल, अवतार सिंह गरचा, बहादर सिंह थयाड़ा, गुरजिंदर सिंह, मनजीत धीर, जसपाल धीर, झलमण सिंह मौजूद रहे।