रेत भराई को लेकर लोग झेल रहे परेशानी
रेतकी समस्या से लोगों को अब भी दो-चार होना पड़ रहा है। इस बार रेत की किल्लत नहीं बल्कि रेत की भराई के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं।
गांव फांबड़ा की अनाज मंडी में एकत्र हुए लोगों ने बताया कि रेत की खड्ड बुर्ज टहल दास में जिन ट्रालियों में रेत की भराई करवाई जा रही है, उनसे अधिक पैसे लेकर यह काम किया जा रहा है।
इस संबंधी जानकारी देते मोहम्मद सलीम, लखवीर सिंह, मुरीद, सलीम, मक्खन सिंह, बगीचा सिंह, मसूम अली, निर्मल सिंह शौकत अली ने बताया कि पहले तो रेत महंगी होने के कारण लाचार थे, लेकिन अब तक रेत के दाम कम हुए है तो अब चार दिनों तक उनकी ट्रालियां फांबड़ा मंडी में खड़ी हुई हैं, और उनकी ट्रालियों का वजन नहीं हुआ। जिस कारण उनको ही रेत भरने की पर्ची मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि रेत भराई करने वाले लोग बाहर से आए लोगों की ट्रालियों में रेत भर रहे हैं, जबकि ऐसा करना गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रेत की भराई के लिए कुछ नियम बनाए जाएं।