पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24वें सभ्याचारक मेले में गायकों ने समां बांधा

24वें सभ्याचारक मेले में गायकों ने समां बांधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बाऔड़ में जागृति कला केंद्र की ओर से 24वां सभ्याचारक मेला प्रधान रूप लाल धीर की देखरेख में करवाया गया। मेले का उद्घाटन अकाली नेता गुरचेतन सिंह गढ़ी ने किया। स्वर्गीय लाल चंद डिमाणा तथा परमजीत गोसल की स्मृति में करवाए गए मेले में ब्लाक समिति औड़ के चेयरमैन बलविंदर माहल विशेषतौर पर मौजूद रहे।

इस दौरान गायक निर्मल निम्मा, राज ददराल, रूप लाल धीर, मक्खन क्रांति, सोढ़ी राणा, विक्की मोरांवाली, राज मेहंदी, ज्योति विरक, गुरदीप मैहतपुरी, शीतल बघौरां, हरदेव चाहल, जतिंदर विक्की, भारती शर्मा, रानी अरमान, डीआर बज्जों, धर्मवीर परदेसी, जस्सी भाम आदि ने अपने हिट गीत गाकर समां बांध दिया।

प्रबंधकों की ओर से गायकों गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके शिव विरक, अमरजीत सिंह, मास्टर मक्खन बखलौर, कश्मीर सिंह, विजय, राम प्रकाश, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह धावा, बीआर डिमाणा, सनी धीर, बहादर सिंह, रोशी भंगल आैर अन्य उपस्थित थे।

सभ्याचारक मेले में गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान करते हुए प्रबंधक।

कस्बा औड़ में करवाए गए सभ्याचारक मेले में प्रस्तुति देते हुए गायक कलाकार। -भास्कर