पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद की धक्केशाही नहीं बर्दाश्त : लोहगढ़

शिअद की धक्केशाही नहीं बर्दाश्त : लोहगढ़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटइसे खां |नगरपंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक जीरा रोड कोटइसे खां में हुई। इस मौके कांग्रेस के हलका इंचार्ज सदस्य एसजीपीसी सुखजीत सिंह लोहगढ़ विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक के दौरान सुखजीत सिंह, पीपीपी के सीनियर नेता गुरदेव सिंह निहालगढ़, हरजीत सिंह बर्मा, केके तिवाड़ी, शिवाज सिंह भोला आदि नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव कांग्रेस पीपीपी गठजोड़ के तहत 13 की 13 सीटों पर पर चुनाव लड़े जाएंगे। अकाली भाजपा सरकार की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही योग्य उम्मीदवारों का चयन करके चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इस मौके प्रकाश राजपूत, कुलबीर सिंह, मानवप्रीत सिंह, मदन लाल, अशोक ठाकुर, बलतेज सिंह, इकबाल सिंह, जरनैल सिंह, विजय कुमार, बलविंदर सिंह, दलीप सिंह, बलदेव राज, सोनू थे। (मनू)

बुधवार को बैठक करते हुए कांग्रेस पार्टी के सदस्य।