पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप ने मनाया टीचर्स डे, अध्यापकों का सम्मान

भाविप ने मनाया टीचर्स डे, अध्यापकों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद की शाखा ने शुक्रवार अध्यापक दिवस मनाया। समारोह में डीईओ चमकौर सिंह सरां, स्टेट कन्वीनर सतिन्द्र सचदेवा मुख्यातिथियों के रूप में शामिल हुए। अध्यक्ष करन बांसल ने बताया कि इस समारोह में उप-मण्डल के छह अध्यापकों को सम्मानित किया गया जिनमें जीवन मल्ल सीसै स्कूल के लेक्चरर महावीर बांसल, सरकारी हाई स्कूल रटोल रोही के तेजिन्द्रजीत सिंह, सरकारी हाई स्कूल मनसूरदेवा के कम्प्यूटर अध्यापक गुरविन्द्र सिंह, सरकारी प्राइमरी स्कूल तलवंडी मांगे खां के ईटीटी अध्यापक मेजर सिंह, वकीलां वाला सरकारी प्राइमरी स्कूल के ईटीटी अध्यापक गुरलाभ सिंह, सावन मल्ल अग्रवाल स्कूल की अंग्रेजी टीचर किरण मोंगा शामिल हैं। समारोह में नगर के कई गणमान्य एवं शैक्षणिक संस्थानाें के प्रतिनिधि शामिल हुए।

भाविप जीरा द्वारा सम्मानित किए गए अध्यापक।