पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेेेट पास बेरोजगारों ने तुरंत भर्ती करने की मांग उठाई, ज्ञापन सौंपा

टेेेट पास बेरोजगारों ने तुरंत भर्ती करने की मांग उठाई, ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक हरी सिंह जीरा को मांग पत्र सौंपते टेट पास बेरोजगार।

भास्कर न्यूज|जीरा

टीचरएलिजिबिलिटी टेेेस्ट पास बेरोजगार अध्यापकों का वफद शनिवार एमएलए हरि सिंह जीरा से मिला। उन्होंने लंबे समय से लटकती रही 4901 टेेट पास अध्यापकों की भर्ती संबंधी मांगपत्र सौंपा। राजिन्द्र हांडा ने जीरा के ध्यान में लाया कि पंजाब सरकार ने जिला परिषदों के तहत 22 फरवरी 2014 को अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसकी मेेेरिट लिस्ट 19 जून को जारी हो चुकी है। लेकिन मेेरिट लिस्ट जारी करने के बावजूद सरकार भर्ती के लिए संजीदा नहीं है। इस मांग को लेकर एक साथी हरिन्द्रपाल सिंह शेरगिल्ल 6 दिन से ग्रामीण विकास एवं पंचायत कार्यालय माेहाली के समक्ष मरन व्रत पर बैठा है लेकिन किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उसकी सुध नहीं ली।