स्कूल में शुरू हुए वोकेशनल कोर्स
जीरा |मानव संसाधनविकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रोफेशनल प्रोग्राम के तहत जीवन मल्ल सीसै स्कूल में वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं। स्कूल को मिले सिक्योरिटी एवं ऑटो मोबाइल ट्रेड कोर्स का उद्घाटन जिला अकाली दल देहाती अध्यक्ष अवतार सिंह ने किया। समारोह में प्रिंसिपल कुलदीप कौर, कुलवंत सिंह, मेजर सिंह, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दविन्द्र सिंह इत्यादि शामिल हुए।