सरकारी स्कूलों में चोरों ने की सेंधमारी
सरकारी स्कूलों में चोरों ने की सेंधमारी
जीरा |अज्ञात चोरों ने बंब बंडाला और शाहवाला के सरकारी स्कूलों में सेंधमारी कर मिड-डे मील एवं रसोई का सामान चुरा लिया। सरकारी मिडिल स्कूल बंब बंडाला में बनी रसोई का ताला तोड़कर चोरों ने वहां से गैस सिलेंडर, गेहूं, चावल एवं तेल चुरा ले गए और स्कूल में एक बुजुर्ग महिला द्वारा चलाई जा रही कैंटीन का सामान ले गए। गांव शाहवाला के सरकारी प्राइमरी स्कूल और आंगनवाड़ी सेंटर के ताले तोड़कर चोर वहां से तीन गैस सिलेंडर एवं मिड-डे मील का सामान ले गए। दोनों घटनाओं की सूचना थाना सदर जीरा को दे दी गई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेेते हुए जांच शुरू कर दी है।