रेडक्रॉस शिविर में बांटे कृित्रम अंग
सत्संग के दौरान प्रवचनों की अमृत वर्षा करती हुई साध्वी रवि रश्मि।
भास्कर न्यूज|जीरा
जिलारेडक्रॉस सोसाइटी ने जीवन मल्ल स्कूल में अपाहिजों को सहयोगी उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित करने के लिए कैंप लगाया। सोसाइटी के सचिव अशोक बहल ने बताया कि यह आयोजन अलिम्को कंपनी कानपुर के सहयोग से लगाया गया जिसमें 29 ट्राईसाईकल, 10 व्हील चेयर, 34 फौड़ियां, 72 हीयरिंग उपकरण वितरित किए गए हैं। समारोह में चेयरमैन अवतार सिंह और एसडीएम मुकंद सिंह संधू, अमरीक सिंह औलख, नवीन सचदेवा, वरिन्द्र सिंह संधू इत्यादि शामिल हुए। सभी ने इस मुहिम की सराहना की।
अच्छी संगत बुरे मनुष्य को भी पूज्यनीय बना सकती है: साध्वी
भास्कर न्यूज|मुक्तसर
कोईभी व्यक्ति जन्म से योग्यता लेकर नहीं आता। वह जो कुछ भी बनता है संगति से बनता है। अच्छे कुल में जन्म लेने वाला भी अगर कुसंगति में पड़ जाए तो चोर, डाकू, जुआरी शराबी बन जाता है। नीच कुल में जन्म लेने वाला सुसंगति पाकर विद्वान महान बन जाता है। यह विचार डॉ.रवि रश्मि जी ने श्री दुर्गा मंदिर गीता भवन में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सत्संग से असंभव काम भी संभव हो जाते हैं। अगर मनुष्य श्रेष्ठ पुरुषों की संगत में रहे तो उसके दुर्गुण तो नष्ट होते ही हैं, बल्कि उसे मुक्ति के सच्चे मार्ग की भी पहचान हो जाती है। उसका जीवन सार्थक हो जाता है। प्रदीप रश्मि जी ने कहा कि सत्संग में जाने से विचार पवित्र होते हैं। पवित्र विचार मन को शांति देते हैं। शास्त्रों में सत्संगति का फल बैकुंठ बताया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। (जसकरन)