पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत सप्ताह में मुक्तसर, मलोट, बरीवाला में चला सफाई अभियान

स्वच्छ भारत सप्ताह में मुक्तसर, मलोट, बरीवाला में चला सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मंडी बरीवाला

सफाईव्यवस्था के लिए 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह मनाने की बरीवाला में शुरुआत नगर पंचायत बरीवाला के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गुंग नगर पंचायत बरीवाला के कर्मचारी कुलभूषण गर्ग, सुरेश कुमार, प्रवीन कुमार, विजय कुमार के नेतृत्व में की गई। स्वच्छ भारत सप्ताह की शुरुआत करने के उपरांत राजेन्द्र कुमार बांसल अध्यक्ष नगर पंचायत बरीवाला ने उपस्थित जनसमूह को सं‍बोधित करते हुए बस स्टैंड/सड़कों/गलियों/पार्कों/ मार्केट/सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन के आस पास की जगह पर सफाई रखने, सड़कों पर ना थूकने का प्रण, कूड़ेदानों का इस्तेमाल करने, नदियों/तालाबों के आस पास गंदगी की सफाई रखने, अच्छे व्यक्तियों द्वारा मोहल्ला सभा संगठित करके सं‍बोधित करना आदि के लिए जागरूक किया। आज बरीवाला के वार्ड नंबर 3,8,9 से शुरुआत की गई है, जिसके उपरांत 1,2,11 फिर 4,5,6,7 वार्डों की सफाई सप्ताह के अंदर अंदर पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर जिस दिन मुहिम समाप्त हो जायेगी उस दिन वार्ड स्तरीय कार्यक्रम करवाये जाएंगे अलग अलग एजेंसियों से तालमेल बनाकर सेमिनार करवाएं जाएंगे। इस समय संत राम गुल्लू, हरदविंदरपाल सिंह शैली संधू, इन्द्रपाल सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार दीपा आदि लोग उपस्थित थे।

बरीवाला में स्वच्छ भारत सप्ताह मनाने की शुरुआत करते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार बांसल साथ में अन्य।

मलोट में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करवाते हुए विधायक हरप्रीत सिंह, एसडीएम बिक्रमजीत शेरगिल साथ में अन्य।

मुक्तसर के घास मंडी चौक में सफाई मुहिम की शुरुआत करते हुए गणमान्य।