पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार गरीबों को बनता हक दे: सभा

सरकार गरीबों को बनता हक दे: सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरीबोंको उनका बनता हक ना मिलने के रोष स्वरूप दलित वेलफेयर सभा और मजदूर वेलफेयर सभा के सदस्यों की अोर से कस्बा जीरा में ब्लॉक विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। सैंकड़ाे की संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं की मीटिंग दाना मंडी जीरा में हुई, जिसमें पंजाब सरकार की आटा-दाल योजना के तहत मिल रही घटिया गेहूं, कार्डधारक योग्य लाभपात्रियों को राशन ना मिलना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी कानून 2005 के अधीन नरेगा का काम ना मिलने, मानदेय देरी से मिलना आदि समस्याओं पर विचार किया गया। इस दौरान उन्होंनें कहा कि सरकार गरीबों को उनका बनता हक दे। कृष्ण रानी, बगा सिंह, राजकुमार, तारो देवी, दयाल सिंह, स्वर्ण सिंह, भजन सिंह, बारा सिंह, दयाल सिंह ने बताया कि इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। (सचदेवा)

बीडीपीओ को मांग पत्र सौंपते हुए मजदूर दलित संगठनो के कार्यकर्ता।