पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेंड्स एनक्लेव की गलियाें में कीचड़

फ्रेंड्स एनक्लेव की गलियाें में कीचड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरा। नगरकी पॉश कॉलोनी के रूप में जाने जाते फ्रेंड्स एनक्लेव की गलियों में बारिश के दिनों में छप्पड़ बनना आम बात हो गई है। दशकों से बसे इस नगर में नगर काउंसिल द्वारा पक्की गलियां नहीं बनवाईं गईं, जिस कारण यहां रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी निवासियों अनिल बजाज, हाकम सिंह, कपिल ऋषि सेठी, परमजीत सिंह ने बताया कि आसपास क्षेत्रों की गलियों का लेवल ऊंच कर दिया गया और कॉलोनी की मुख्य गली को छोड़ दिया गया जिस कारण यह समस्या पैदा हो रही है। इस संबंध में जब नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी रछपाल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल जेई का पद रिक्त पड़ा हुआ है, इस पद पर नियुक्ति के पश्चात मामले की जांच करवाई जाएगी। सचदेवा